Press "Enter" to skip to content

सड़क किनारे खाई में मिला 25 साल के युवक का शव, रात को गांव लौटते समय दुर्घटना की संभावना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में नगरा रोड के किनारे खाई में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान झिरी गांव निवासी सालिगराम (25) के रूप में हुई है। वह आसाराम शाक्य का पुत्र था।

पुलिस के अनुसार, रविवार की रात को सालिगराम अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह पता नहीं चल सका है कि बाइक बेकाबू होकर खाई में गिरी या किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अगर रात में ही किसी की नजर पड़ी होती और समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद सालिगराम की जान बच सकती थी। पोहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!