Press "Enter" to skip to content

बोरवेल स्टार्टर से करंट लगने से मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किसान की मौत, सेमरी गांव की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी 30 वर्षीय कल्लू कुशवाह की करंट लगने से मौत हो गई है। वह रविवार शाम को अपने खेत में सिंचाई के लिए गया था। वह बोरवेल का स्टार्टर चालू कर रहा था। इस दौरान उसे बिजली का तेज झटका लगा।

परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कल्लू ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगाें ने बताया कि कल्लू के पिता का नाम रामस्वरूप कुशवाह है। वह अपने खेत में नियम रूप से काम करता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!