Press "Enter" to skip to content

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश: 5 साल की मासूम के साथ 17 साल के युवक ने की थी हैवानियत, हैवानियत देख पिता हो गए थे बेहोश / Shivpuri News

शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना शनिवार की शाम सामने आई थी। यहां पांच साल की मासूम के साथ पड़ोस के रहने वाले 17 साल कुछ माह के युवक रेप की वारदात को अंजाम दिया था। मासूम खून से लतपथ पड़ोस में सुने मकान में बेहोशी के हाल में मिली थी। मासूम के मुंह सहित शरीर के अन्य हिस्सों को नोंचा गया था। मासूम को देख उसके पिता और दादा मौके पर ही बेहोश हो गए थे। मासूम का इलाज फिलहाल मेडिकल कॉलेज में जारी है। इधर आज एसडीओपी प्रशांत शर्मा में घटना की जानकारी देते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेने की बात कहीं है।

ऐसे दिया था आरोपी ने वारदात को अंजाम

बताया गया है कि शनिवार की दोपहर 12 बजे के लगभग पांच साल की मासूम अपने घर की छत पर खड़ी होकर पड़ोस में चल रही जेसीबी को देख रही है।  इसके बाद वह कब नीचे उतरी और कब लापता हुई इसका पता किसी को नहीं लग सका था। दोपहर तीन बजे जब मां को बच्ची ने खोजा तब उसे बच्ची नहीं मिली। इसके बाद घर के बाहर बच्ची की तलाश की गई थी। तभी तलाशी के दौरान परिवार के सदस्य को पड़ोस के एक सुने मकान में मासूम लहूलुहान मिली थी।

पिता इलाज के लिए झांसी गए थे, देखकर हुए बेहोश

मासूम के 28 वर्षीय पिता स्वास्थ्य खराब होने के चलते अपने एक रिश्तेदार के साथ झांसी के अस्पताल में उपचार कराने गए थे। जब उन्हें बच्ची के लापता होने की सूचना मिली तो वे भी झांसी से गांव के लिए रवाना हो गए थे। यहां पिता और परिवार के सदस्यों को बच्ची पड़ोस के सुने मकान में खून से लतपथ मिली थी। मासूम को देख उसके पिता और दादा सहित मां बेहोश होकर गिर पड़े थे। आनन फानन में मासूम को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां मासूम का करीब चार घंटे इलाज चला इसके बाद मासूम को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। मासूम की हालत नाजुक बताई गई है।

आरोपी घटना से पहले एक बारात में शामिल होने गया था। जहां उसने शराब पी थी और बारात से लौटने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। करैरा प्रभारी एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने आज घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है उसे आज न्यायालय में पेश किया।

आक्रोशित जनता ने रैली निकाल, फांसी की मांग की 

पांच साल की मासूम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिनारा की जनता ने एकजुट होकर रैली निकाली इस दौरान कुछ महिलाओं ने धरना भी दिया। रैली निकालते हुए नगर की जनता दिनारा थाने पहुंची। एसडीओपी प्रशांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आरोपी पर कड़ी कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस दौरान एसडीओपी द्वारा कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!