शिवपुरी: जिले के खनियाधाना पुलिस ने सट्टे पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों पर मामला दर्ज कर सटोरियों से 1360 रुपए जप्त किए हैं.
खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की बस स्टेण्ड प्रतिक्षालय मे हार जीत का दाव लगा कर 1 रुपए के बदले 80 रुपए का लालच देकर सट्टे की अंक लिखी पर्ची दे रहे सटोरिया कमलेश पुत्र बृजलाल साहू उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 हरदौल मौहल्ला थाना खनियाधाना, महेन्द्र पुत्र सिरनाम साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम पिपरौदा उवारी थाना मायापुर का बताया जिनके कब्जे से खनियांधाना पुलिस ने 1360 रुपए नगदी व 7 सट्टे की अंक लिखी पर्ची जप्त की हैं.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खनियांधाना सुरेश शर्मा एएसआई प्रकाश सिहं कौरव प्रधान आरक्षक हीरा सिंह आरक्षक अरविन्द कौरव आरक्षक जयवीर गुर्जर आरक्षक अनूप कुमार आरक्षक रवि बाथम की विशेष भूमिका रही.







Be First to Comment