शिवपुरी: मुरैना के युवक ने शिवपुरी की युवती के संग के फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए. जिसकी कारण युवती की सगाई टूट गई. जिले की पोहरी थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं.
श्योपुर जिले की करहाल तहसील के ग्राम खिरखिरी के निवासी दौलत सिंह धाकड़ ने बताया की बेटी की सगाई छोटू पुत्र पप्पू धाकड़ निवासी नायगांव थाना पोहरी से हुई थी. सगाई के बाद 21 फरबरी 2025 को सस्पेंद्र धाकड़ पुत्र पातीराम धाकड़ निवासी किसरौली तहसील कैलारस जिला मुरैना ने बेटी के साथ के फोटो मंगेतर छोटू को भेज दिए. जिसकी कारण युवती की सगाई टूट गई. जिसकी शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं.







Be First to Comment