Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: पढ़ाई के दौरान किराए के कमरे पर बनाता रहा संबद्ध, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 18 साल की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने बताया कि 18 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उसके अनुसार, गांव का ही प्रशांत धाकड़ पुत्र चंपालाल धाकड़ उससे फोन पर बात करता था और वार्तालाप में शादी का वादा करता था। साल 2023 में जब पीड़िता पढ़ाई के लिए पोहरी कस्बे में किराए पर रह रही थी, तब 11 सितंबर को आरोपी ने पहली बार उसके कमरे पर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जब पीड़िता ने 20 जून 2024 को शादी की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रशांत धाकड़ के खिलाफ धारा 376 भादंवि. और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!