Press "Enter" to skip to content

दहेज के लिए पत्नी को गर्म लोहे से जलाया: मायके आने पर पति-रिश्तेदारों ने जबरन ले जाने की कोशिश / Shivpuri News

शिवपुरी के ग्राम पूठवर्वे निवासी एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता रूकमणि जाटव ने बताया कि पति राजेश जाटव और ससुराल के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर 14 जनवरी को ससुराल वालों ने उसके शरीर पर गर्म लोहा चिपका दिया। इसके बाद उसे बच्ची के साथ घर से निकाल दिया गया। वह अपने मायके ग्राम पूठवर्वे में रहने लगी।

इसके बाद 20 फरवरी की रात करीब 8-9 बजे उसका पति, मामा का लड़का और 4-5 अन्य लोग फोर व्हीलर से मायके पहुंचे। आरोपियों ने उसे जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने परिवार वालों से मारपीट की। ग्रामीणों और सरपंच की मदद से पति और मामा के लड़के को पकड़कर भटनावर पुलिस को सौंपा।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। अब पति और ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रूकमणी ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उसने अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!