शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम में 17 साल के नाबालिक ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया. घर के पास खाली जगह में बच्ची को परिजनों ने देखा. इसके बाद तत्काल दिनारा थाना लेकर पहुंचे.
जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम में 17 साल के नाबालिक ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. घटना एक से तीन बजे के बीच की हैं. जब 3 बजे परिजन घर पर पहुंचे तो बच्ची घर पर नहीं मिली. इसके बाद घर के पास खाली जगह में बच्ची को देखा जिसकी हालत गंभीर थी. परिजन तत्काल दिनारा थाने घायल बच्ची को लेकर पहुँचे. जहाँ पुलिस घायल बच्ची की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंची. जहाँ उसका मेडिकल कराया जा रहा हैं. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.







Be First to Comment