Press "Enter" to skip to content

16 वर्षीय किशोरी ने घर में फंदे पर लगाई फांसी, सुरवाया थाना क्षेत्र के डबिया गाँव का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी के डबिया गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर सुरवाया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मृतका घर के एक कमरे में अकेली थी। जब उसकी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

सूचना मिलते ही सुरवाया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!