Press "Enter" to skip to content

दो बच्चों की मौत के बाद महिला से मारपीट के बाद पड़ोसियों ने लगाया टोना-टोटका करने का आरोप, चार पर केस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में अंधविश्वास का मामला सामने आया है। एक परिवार के दो बच्चों की मौत के बाद पड़ोसी महिला पर टोना-टोटका करने का आरोप लगा। आरोपियों ने महिला से मारपीट की।

पीड़िता रामकुमारी (45) ने बताया कि उसके पड़ोसी फूसा आदिवासी के दो बच्चों की एक-एक दिन के अंतर में मौत हुई थी। इसके बाद फूसा के परिवार को रामकुमारी पर टोना-टोटका करने का शक हुआ।

टोना-टोटका करने का आरोप लगाया

इसके बाद मंगल आदिवासी, फूसा आदिवासी, भुजवल आदिवासी और गजनलाल आदिवासी गुरुवार को रामकुमारी के घर पहुंचे और उससे गाली-गलौज करने लगे। जब रामकुमारी ने आरोपों से इनकार किया तो चारों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के समय पीड़िता का पति घर पर नहीं था।

शाम को जब पति प्रकाश आदिवासी जंगल से लौटा, तब महिला ने छर्च थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!