,

माधव खेल परिसर में रनिंग ट्रैक पर दिखा सांप, रेस्क्यू कर पकड़ा, खिलाड़ियों में दहशत का माहौल / Shivpuri News

शिवपुरी के माधव खेल परिसर में आज शुक्रवार की सुबह रनिंग ट्रैक पर अचानक सांप दिखा. इसके बाद खिलाड़ी ने इसकी सूचना अघोषित स्नेक विशेषज्ञ विपिन सचदेवा को दी. विपिन सचदेवा पूर्व में भी कई सांप पकड़ चुके हैं और माधब खेल परिसर में भी एक सांप पकड़ चुके हैं. इसके बाद विपिन सचदेवा ने खेल परिसर में सांप का  रेस्क्यू कर उसे पकड़ा.

उन्होंने बताया कि यह भारत की बहुत जहरीली प्रजाति है अब इसे रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया है सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा. सांप के देखने के बाद खिलाड़ियों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. वहीं खेल परिसर में सांप निकलना घातक माना जा रहा है.