,

महाराष्ट्र से बिहार जा रही एम्बुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, मरीज को लेकर जा रहे थे, देहरदा गाँव की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देहरदा पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण एंबुलेंस चालाकी की दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से बिहार मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस में ड्राइवर सहित चार लोग शामिल थे. इसी दौरान जब एंबुलेंस कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देहरदा पर पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी.  जिसके कारण एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती का कराया गया. जहां पर एंबुलेंस के ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक महिला सहित एक युवक गंभीर घायल हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.