शिवपुरी: जिले की खनियांधाना पुलिस ने 45 लाख की चोरी में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया हैं
बता दें की 12 दिसम्बर 2024 की कमलेश जैन पुत्र गैंदालाल जैन उम्र 55 साल निवासी वार्ड न. 8 बडा जैन मंदिर गली खनियाधाना के सूने घर से अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवरता एवं नगदी समेत कुल 45 लाख की चोरी को अंजाम दिया था. कमलेश जैन की शिकायत पर अपराध क्रमांक 542 /2024 धारा 331(4), 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया.
खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की आरोपी अंजाम बल्ला गुर्जर निवासी मौरोली थाना कोतवाली धौलपुर राजस्थान ने साथी राधे परिहार, बबलू परिहार निवासी सिहौली थाना महाराजपुरा ग्वालिय, बल्लो गुर्जर, बृजभान उर्फ घोडा गुर्जर निवासी लक्ष्मणगढ थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर के द्वारा चोरी की बारदात को अंजाम दिया था.
22 दिसंबर 2024 को आरोपी श्रीकेश गुर्जर उर्फ बल्ला पुत्र रामचित्र गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ग्राम मोरोली मजरा पायले का पुरा थाना कोतवाली जिला धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया था एवं आरोपी श्रीकेश के मेमो के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर अभी तक चोरी गए सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी कुल कीमती पैंतीस लाख पांच हजार की बरामदगी की जा चुकी हैं.
इसी प्रकरण मे फरार चल रहे आरोपी राधे उर्फ अमित पुत्र प्रकाश परिहार उम्र 30 साल निवासी ग्राम सिहोली थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर सूचना पर गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपए नगद जप्त किए हैं.
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाः निरी. सुरेश शर्मा, सउनि प्रकाश सिंह कौरव ,आर. 1073 अनूप, आर. 1046 बलराम, आर. 363 जयवीर, आर. 675 अरुण शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.







Be First to Comment