Press "Enter" to skip to content

बाढ़ पीड़ित दो साल से चंदनपुरा में झोपड़ियों में रह रहे, आवासीय पट्टे की कलेक्टर से मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में अप्रैल 2021 की भीषण बाढ़ में सब कुछ गंवाने वाले परिवारों ने मंगलवार को कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई। जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ितों ने आवासीय पट्टे की मांग की।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे पहले ग्राम पनघटा, तहसील नरवर में रहते थे। बाढ़ में सब कुछ तबाह होने के बाद वे ग्राम चंदनपुरा में अस्थायी झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। ये सभी अनुसूचित जाति वर्ग के हैं और बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं।

पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को आवासीय पट्टे के लिए आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर उनकी झोपड़ियां तोड़ दीं। दबंग लोग उन्हें वहां से हटाने की धमकी दे रहे हैं, इससे महिलाएं और बच्चे डर के माहौल में जी रहे हैं।

जनसुनवाई में हरिचंद्र, कमल किशोर, दीवान, मीरा बाई, दिनेश, साहब सिंह, मनोज और सुवरन सहित अन्य प्रभावित लोगों ने कलेक्टर से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!