Press "Enter" to skip to content

झाँसी रोड़ पर चलते कंटेनर में लगी आग,7 लोडिंग वाहन जले, सतनबाड़ा में ट्रैक्टर से भरा कंटेनर पलटा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में मंगलवार को दो बड़े हादसे हुए। पहली घटना थनरा चौकी क्षेत्र में एनएच-27 पर दीपू ढाबा के पास हुई, जहां एक चलती कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर उत्तराखंड के रुद्रपुर से पूना जा रहा था।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग इतनी भीषण थी कि कंटेनर में लदे 7 लोडिंग वाहन जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

दूसरी घटना सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर सुबह 7 बजे हुई। खेरे वाले हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टरों से भरा एक कंटेनर पलट गया। मोहाली से औरंगाबाद जा रहे कंटेनर का ड्राइवर एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्टीयरिंग घुमाया, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा स्लिप हो गया और कंटेनर पलट गया।

हादसे के बाद कंटेनर के टैंक से डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे हाईवे पर फिसलन हो गई और यातायात बाधित हुआ। सौभाग्य से इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!