शिवपुरी: जिले की सिरसौद पुलिस ने 18 वर्षीय युवती पर हसिए से घायल करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार किया हैं.
बता दें की 15 फरबरी 2025 को 18 वर्षीय युवती निवासी ग्राम झलवासा ने बताया की घर पर मैन सब्जी बना रहीम थी तभी पिता नशे में आए और हाथ पर बार कर दिया. जिसकी बाद घायल युवती को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहाँ युवती के हाथ में 7 टांके आए थे. सिरसौद थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 20/2025 कायम किया गया था।
सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया ने बताया की 17 फरबरी 2025 को आरोपी पिता महेन्द्र रावत पुत्र बाबूलाल रावत उम्र 42 साल निवासी ग्राम झलवासा के द्वारा गौशाला के पास ग्राम मानपुर मे उत्पाद कर शांति व्यवस्था भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित करने की प्रवल संभावना होने की सूचना मिली थी। जिसपर आरोपी महेन्द्र रावत पुत्र बाबूलाल रावत उम्र 42 साल निवासी ग्राम झलवासा को धारा 170,126 (बी), 135 (3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर तहसील शिवपुरी पेश किया गया. जहाँ से आरोपी को शिवपुरी जेल में दाखिल किया गया है।
सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सिरसौद उनि. मुकेश दुवोलिया, सउनि जगदीश भिलाला प्र.आर.797 सन्तोष बैश, प्रआर० 348 बाबूलाल नागर, प्रआर0 416 महेन्द्र सिंह सेंगर, आर.257 मुकेश परमार, आर.908 रायसिंह, आर.216 विक्रम सिंह की विशेष भूमिका रही.





