,

सीहोर पुलिस ने मारपीट के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक आरोपी फरार, कल हुआ था मारपीट का वीडियो वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सीहोर पुलिस ने वायरल वीडियो में युवक की पिटाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं और एक आरोपी फरार हैं.

बता दें की 16 फरबरी को एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। उक्त वायरल वीडियो की जांच में मनीष पचौरी को थाने पर बुलाकर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर पंजीबद्ध की गई।

सीहोर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया की 17 फरबरी 2025 दो आरोपी सतीश कुशवाह, रामसेवक कुशवाह को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया हैं जबकि एक आरोपी हाकिम कुशवाह अभी फरार हैं. जिसकी तलाश की जा रही है।

इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: उनि राघवेन्द्र सिह यादव थाना प्रभारी सीहोर, प्रआर 821 बेताल सिह, आर 36 धर्मेन्द्र शर्मा, आर 1105 ब्रजबिहारी जाट, आर 1055 शिवराज यादव, आर. 727 अरूण, कुशवाह की मुख्य सराहनीय भूमिका रही।