शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में देवरानी-जेठानी के बीच हुए विवाद के बाद देवरानी अपने मायके वालों को बुलाकर जेठानी और उसके पति पर हमला करवा दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीँ करैरा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
जिला अस्पताल में उपचार करा रही संपत कुशवाह पत्नी धरम सिंह ने बताया कि बीते दोपहर खेत में कटीली झाड़ियाँ फेंकने को लेकर उसका मुंहवाद जेठानी रजनी कुशवाह पत्नी हनुमत कुशवाह से हो गया था। इसके बाद वह अपने पति संपत कुशवाह के साथ घर आ गई थी। इस मुंहवाद के बाद देवरानी रजनी ने अपने मायके भांडेर में फोन लगा दिया था। जब वह और उसका पति धरम सिंह घर था तभी करीब आठ बजे भांडेर से आये देवरानी रजनी के पिता लच्छू कुशवाह, उसके भाई जीतेन्द्र, बहन सहित अज्ञात लोगों ने एकाएक हमला बोलकर मारपीट करना शुरू कर दी थी। मारपीट के दौरान देवरानी रजनी और उसकी बहन ने उसके हाथ पकडे और जेठ हनुमत ने उसके सिर में लुहांगी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई हैं। बता दें कि हनुमत कुशवाह ने भी करैरा थाने में उसके व् उसकी पत्नी और ससुरालियों पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉक्स दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Be First to Comment