Press "Enter" to skip to content

सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे शराबी को फिजिकल थाना पुलिस ने पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत मामला किया दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराब, अपराध नियंत्रण एवं सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए थे। 
उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, और सी एस पी शिवपुरी के मार्ग निर्देशन में बीती रात को मुखबिर की सूचना पर शांति नगर कॉलोनी, ठाकुरबाबा मंदिर के पास से आरोपी राकेश कुशवाह पुत्र रामजीलाल कुशवाह उम्र 47 साल निवासी संजय कॉलोनी को सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीते पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक देशी प्लेन शराब का क्वाटर जिसमें थोडी सी शराब बची थी। एवं एक खाली डिस्पोजल गिलास तथा एक पानी का पाउच व खुला नमकीन का पाउच जप्त किया गया।  जिस पर आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 41/25 धारा 36 आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नवीन यादव प्र.आर. 331 राजवीर सिंह, प्र.आर. 798 सत्यवीर सिह जादौन, आर. 1183 दीपक कुमार, आर. 672 रिंकू शाक्य अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!