शिवपुरी: जिले की सीहोर पुलिस ने 5 हजार के फरार ईनामी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
सीहोर थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव ने बताया की 15 फरबरी 2025 को आरोपी विवेक सोलंकी पुत्र विनोद सोलंकी निवासी ग्राम नैनागिर थाना सीहोर को उदयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया हैं.
बता दें की 23 दिसंबर 2024 को ग्राम नैनागिर ने आरोपी विवेक सोलंकी के विरूद्द शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की रिपोर्ट लेख कराई थी रिपोर्ट पर से थाना सीहोर पर अपराध क्रमांक 158/24 धारा 69,87,127 (4) बीएनएस एवं 3 (1) wi,3(2)v sc st act पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना एसडीओपी करैरा द्वारा की गई. विवेचना के उपरांत 15 फरबरी को आरोपी विवेक पुत्र विनोद सोलंकी निवासी नैनागिर को गिरफ्तार कर जेआर पर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: उनि राघवेन्द्र सिह यादव थाना प्रभारी सीहोर, आर. 727 अरूण, आर. 1037 -अजय शाक्य, सेनिक हनुमंत सिंह की मुख्य सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment