Press "Enter" to skip to content

बेटे ने पिता के मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट डाली, विरोध के बाद पिता को कोलारस पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट के चलते शनिवार को उसके पिता को जेल भेज दिया गया। शिकायत के बाद युवक ने एक और विवादित वीडियो पोस्ट कर विरोध करने वालों को धमकी दे डाली।

बेटे अनुज भदौरिया ने अपने दो साथियों आदित्य यादव और राज धाकड़ के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया, जिसमें अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया। वीडियो में कोलारस में रेड लाइट एरिया खोलने जैसी अनुचित बातें कही गईं। इसके साथ ही जातिसूचक टिप्पणियां और महिलाओं व बालिकाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं।


वार्ड 11, मानीपुरा के निवासियों ने भीम आर्मी और बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाना प्रभारी को शिकायत दी। इसके बाद अनुज ने अपने पिता देवेन्द्र भदौरिया के मोबाइल से एक और वीडियो बनाकर पोस्ट किया, जिसमें “दब गया जो ठाकुर, कौन कहेगा रे!” जैसी धमकी भरी बातें कहीं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देवेन्द्र भदौरिया को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया और एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!