Press "Enter" to skip to content

स्कूल संचालक के घर 80 लाख की चोरी करने बाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 आरोपी फरार, 2 मोटरसायकिल, एक एक्टिवा, एक एम्बुलेंस जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की फिजीकल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर चोरी में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. चोरी की योजना में अन्य 6 आरोपी गुना के पारधी जिनमें से तीन के नाम का खुलासा हुआ हैं.

बता दें की 2 फरवरी 2025 की रात को हुसैन टेकरी के सामने रहने वाले ईस्टर्न पब्लिक स्कूल के सचालक सुबोध अरोरा के घर अज्ञात लोगों ने चोरी की बारदात को अंजाम दिया था. उस समय पूरे घरबाले ओरछा शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया की सुबोध अरोरा के स्कूल में ड्राइवरी का काम करने बाला जुझार सिंह पुत्र गुरमेज सिहं निवासी प्रियदर्शनी कालोनी घटना के एक दिन बाद से बिना कुछ बताए काम पर नही आ रहा हैं जुझार का सुबोध अरोरा के घर आना जाना था। सूचना पर से ड्राइवर जुझार सिंह को पकड़ा गया उसने बताया की साथी पवन चौहान मोंगिया पुत्र मिंजलाल मोंगिया उम्र 32 साल निवासी चिटौरा थाना सतनवाड़ा के साथ मिलकर सुवोध अरोरा के घर चोरी की योजना बनाई पवन ने अपने अन्य शिवपुरी के साथियों जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता चुन्नीलाल आदिवासी उम्र 20 साल निवासी शिकारीपुरा गोपालपुर तथा विनोद गुर्जर पिता औतार सिंह गुर्जर उम्र 28 साल निवासी अमरखौआ थाना सिरसौद को साथ मे लिया एवं गुना के 6 पारधियों को बुलाया. जिनमे से तीन के नाम संतोष पारधी, लखन पारधी तथा सुरजन पारधी ज्ञात हुए हैं.

इस तरह दिया चोरी की बारदात को अंजाम

आरोपी जुझार सिंह, पवन, जीतू तथा विनोद गुर्जर ने गुना के दो पारधियों के साथ दिनाक 2 फरबरी को रैकी की थी। जुझार सिंह को पता था सुवोध अरोरा दिनांक 1 फरबरी से तीन दिनो के लिए शादी में औरछा गए है.  इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया था.

आरोपी जुझारसिंह पिता गुरमेज सिंह निवासी हातौद हाल प्रियदर्शनी कॉलोनी से एक नीले रंग का जेवर रखने का पाउच, सोने जैसी धातु के दो कान के झुमके चादी जैसी धातु की कटोरी व चम्मचसोने जैसी धातु का कड़ा जिसमे नग लगे हैं एक एक्टिवा गाडी न. MP33 ZE 7726जप्त की हैं. आरोपी जीतु उर्फ जीतेन्द्र पिता चुन्नीलाल मोंगिया उम्र 20 सालनिवासी शिकारीपुरा गोपालपुरा सेचांदी जैसी धातु की एक छोटी कटोरी चांदी जैसी धातु का ब्रेसलेट जिसमे सफेद नग लगे हैं. एक सोने जैसी धातु मे मोती लगे हार जिसमे सफेद नग लगे हैं दो सफेद नग लगे कान के टाप्स, आरोपी पवन पिता मिजलाल मोगिया उम्र 32 साल निवासी चिटौरा थाना सतनबाडा से एक पैडल जिसमे चमकीले नग व मोती लगा है। चांदी जैसी धातु की एक कटोरी व चम्मचसोने जैसी धातु का कड़ा जिसमे नग लगे हैं। ताला तौडने के दो लोहे के औजार, एक मोटर सायकल क्रमांक MP33 MS 2369 जप्त की हैं. विनोद गुर्जर पिता औतार गुर्जर उम्र 28 साल निवासी अमरखोआ थाना सिरसौद शिवपुरीचांदी जैसी धातु की छोटी कटोरी सोने जैसी धातु का कान का झुमका जिसमे सफेद नग लगे हैं एक चादी जैसी धातु का ब्रेसलेटदो कान के टाप्स जिसमे सफेद मोती व सफेद नग लगे हैंएक मोटर सायकल क्रमाकं MP33 MN 7873 जप्त की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!