Press "Enter" to skip to content

टायर फटने के कारण सरसों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, राजस्थान का किसान कोलारस मंडी ला रहा था सरसों / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के राई रोड पर शनिवार सुबह एक हादसा हुआ। गुगवारा गांव के पास सुबह करीब 8 बजे अचानक ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर ट्रॉली समेत पलट गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक्टर और ट्रॉली को काफी नुकसान पहुंचा।

राजस्थान के सडोकरा गांव से किसान राधेश्याम धाकड़ अपने ट्रैक्टर में सरसों लेकर कोलारस मंडी जा रहे थे। हादसे में ट्रॉली में भरी सरसों सड़क पर बिखर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान की मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क से हटवाया। इस घटना से कुछ समय के लिए वहां यातायात प्रभावित रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!