,

पिता ने हसिए से बेटी पर किया प्रहार: बेटी के हाथ में आए 7 टांके, जिला अस्पताल में इलाज जारी, बेटी ने कहा पिता करते हैं नशा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र तक आने बाले ग्राम झलवासा में एक पिता ने अपनी ही बेटी पर हसिए से प्रहार कर दिया. इस हमले में हसिआ बेटी के हाथ में लगा. जिसके कारण उसके हाथ में 7 टांके आए हैं.

जानकारी के अनुसार अंजलि रावत उम्र 18 साल निवासी ग्राम झलवासा थाना सिरसौद ने बताया कि वह अपने घर पर सब्जी बना रही थी तभी उनके पिता महेंद्र रावत घर पर आए और हसिए से मुझ पर वार कर दिया. जिसके कारण हसिआ मेरे हाथ में लगा. जिसके कारण हाथ में चोट आ गई.  जिला अस्पताल में घायल युवती का उपचार जारी हैं. जहां पर उसके हाथ में 7 टांके आए हैं.