Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी: रेड लाइट एरिया की बात पर भड़के रहवासी, भीम आर्मी और बसपा ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में तीन युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। अनिल भदौरिया, आदित्य यादव और राज धाकड़ नाम के इन युवकों ने अपने व्लॉग पर न केवल अश्लील भाषा का प्रयोग किया, बल्कि कोलारस में रेड लाइट एरिया खोलने जैसी अमर्यादित बातें भी कहीं।

बुधवार को वार्ड 11, मानीपुरा के निवासियों ने भीम आर्मी और बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं के साथ कोलारस थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन युवकों ने जातिसूचक टिप्पणियों के साथ क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो स्थिति बिगड़ सकती है। उनका कहना है कि इस तरह की पोस्ट से असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल सकता है और अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!