Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ने स्वदेशी मेले में हरिजन बस्ती के बच्चों एवं बाल गृह (अनाथ आश्रम) के बच्चों को भी आशीर्वाद दिया / Shivpuri News

शिवपुरी: स्वदेशी जागरण मंच शिवपुरी द्वारा स्वर्णिम भारत वर्ष फाउण्डेशन के तत्वधान में स्वदेशी मेला आयोजित किया गया। 31 जनवरी से 9 फरवरी 25 तक आयोजित मेले का शुभ समापन गुरूजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर अनुविभागीय अधिकारी उमेश जी कौरव, तहसीलदार सिद्धार्थ जी शर्मा तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों, मेला अधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण तथा कार्यकार्ताओं को पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीत का रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. स्वदेशी मेला शिवपुरी में पहली बार आयोजित किया जिसका भूमि पूजन व कार्यालय का उद्घाटन प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर द्वारा किया गया। मेले मे केन्द्रीय मंत्री तथा स्थानीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का भी आगमन हुआ मेला रंगमंच से श्रीमंत द्वारा स्वदेशी मेला की उपयोगिता पर बल देते हुये शिवपुरी स्वेदशी मेला की प्रशंसा की। मेला में प्रतिदिन राजनैतिक व प्रशासनिक अतिथियों तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो का मंच से मार्गदर्शन व उद्बोधन प्राप्त हुआ.
मेला में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक महिलाओं के ज्ञान बर्धक मनोरंजक कार्यक्रम हुये जिसमें 10 दिन में लगभग 400 महिलाओं ने भागीदारी की तथा 5 से 7 बजे तक प्रतिदिन छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 800 छात्रों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं के अतिरिक्त छतरपुर से पटेरिया बंधु, भोपाल से कविता शर्मा दिल्ली सं पंजाबी लोक गायक चन्नी मस्ताना मालवा निमाड़ के लोकप्रिय हरवोला बंधु के अतिरिक्त अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ। जिसमें शिवपुरी की प्रख्यात कवियत्री मनु वैशाली की रचनाओं को श्रोताओं ने आनंद लिया। मेला रंगमंच पर आचार्य विद्या सागर महाराज की प्रथम पुण्य तिथि पर विशाल महा आरती का भव्य आयोजन हुआ। मेला में विभिन्न आकर्षक दुकानों के अतिरिक्त फूड स्टॉल, झूले, बच्चों की रेल बदरवास के जाकेट शॉप तथा शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु स्टॉल भी लगाये गए। स्वदेशी के विचार के प्रसार के निमित्त आयोजित मेला का प्रमुख उददेश्य प्रधानमंत्री के “वोकल फार लोकल के नारे को धरातल प्रदान करना हैं. स्वदेशी मेला शिवपुरी में स्थानीय उत्पाद तथा उत्पादकों को बाजार उपलब्ध हो सके तथा युवाओं की उद्यमिता के प्रति अभिरूचि जाग्रत हो। बेरोजगारी का समाधान हो. देश समृद्ध बने ऐसे उददेश्य को लेकर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा देश भर में स्वदेशी मेले का आयोजित हो रहे है। जनता जनार्दन का भरपूर आर्शीवाद व प्रेरणा स्वदेशी मेलों को मिल रहा है। मेला में पधारे सभी सहयोगियों को धन्यवाद देकर तथा भविष्य में ऐसा ही स्नेह प्राप्त होता रहे इसी आकांक्षा के साथ शिवपुरी स्वदेशी मेला का शुभ समापन सम्पन्न हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!