Press "Enter" to skip to content

12 वीं कक्षा की नाबालिग से 4 मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर चाचा की जमकर कर दी मारपीट, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के ग्वालियर बायपास थीम रोड पर चार मनचलों ने नाबालिक के साथ बाइक पर जाते समय छेड़छाड़ कर दी. जब उसके साथ उसके चाचा ने विरोध किया तो कर मनचलों ने उसके चाचा की जमकर मारपीट कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

जानकारी के अनुसार 12वीं की छात्रा 16 साल की नाबालिक ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ अपने गांव जा रही थी इसी दौरान जब वह ग्वालियर बायपास थीम रोड पर पहुंची तो पेट्रोल पम्प के पास चार मनचलों ने कहा कि अब तो लौंडिया फॉर्च्यूनर चलाएगी, जब इस बात को इग्नोर कर दिया तो उन्होंने कहा कि एक से मन नहीं भरेगा हमारे साथ चलो तेरे साथ सुहागरात मनाएंगे. इस तरह के शब्द जब उसके चाचा ने सुने तो चाचा ने उन चारों मनचलों की बात का विरोध किया. जिसके बाद चार मनचलों ने एक राय होकर चाचा की जमकर मारपीट कर दी. जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. मौके पर भीड़ इकट्ठा होने के बाद एक युवक राजा शाक्य को उन्होंने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने राजा शाक्य, आमिर और दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!