शिवपुरी के मानस भवन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जनसुनवाई में एक बर्खास्त शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने तुरंत रोक लिया।
जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र गुप्ता नाम के पूर्व शिक्षक ने अपनी नौकरी बहाली और पीएम आवास योजना के तहत मकान की मांग को लेकर यह कदम उठाया। भूपेंद्र वर्ग-3 का शिक्षक था, जिसे दो साल तक बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। यह पहला मौका नहीं है, जब भूपेंद्र ने ऐसा किया है, इससे पहले भी वह पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया को आत्मदाह के प्रयास की घटना की जानकारी नहीं मिल पाई, क्योंकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











Be First to Comment