शिवपुरी: जिले की पिछोर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया.
बता दें की 01 सितंबर 2024 को पवन घावरी पुत्र सीताराम घावरी उम्र 40 साल निवासी पुरानी गल्ला मंडी बड़ा बाजार पिछोर ने अस्पताल पिछोर पर अपने भाई अजय घावरी व विजय घावरी को सागर घावरी पुत्र शेर सिंह घावरी, अमर घावरी पुत्र जगदीश घावरी, संतोष घावरी पुत्र लालाराम घावरी, मनीष घावरी पुत्र कल्लू घावरी, सौरभ घावरी पुत्र कल्लू घावरी, राजेन्द्र उर्फ छोटा कल्ला पुत्र शिवकुमार घावरी, कल्लू पुत्र मन्नूलाल घावरी, शेर सिंह पुत्र भहू घावरी निवासी पुरानी गल्ला मंडी के पास बड़ा बाजार पिछोर के विरुद्ध हत्या करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना हाजा पर अपराध क्र 419/24 धारा 103(1),109,115(2),296,191(2),191(3),190, 351(3), 125 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद आरोपी सागर घावरी पुत्र शेर सिंह घावरी, अमर घावरी पुत्र जगदीश घावरी, संतोष घावरी पुत्र लालाराम घावरी, मनीष घावरी पुत्र कल्लू घावरी, सौरभ घावरी पुत्र कल्लू घावरी, राजेन्द्र उर्फ छोटा कल्ला पुत्र शिवकुमार घावरी को गिरफ्तार किया जा चुका था. फरार आरोपी कल्लू पुत्र मन्नूलाल घावरी, शेर सिंह पुत्र भहू घावरी निवासी पुरानी गल्ला मंडी के पास बड़ा बाजार पिछोर थाना पिछोर घटना के दिन से फरार था। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया की 7 फरबरी 2025 को फरार आरोपी कल्लूराम उर्फ कल्लू पुत्र मन्नूलाल घावरी उम्र 59 साल निवासी पुराना गल्ला मण्डी बडा बाजार पिछोर का अलगी तिराहा से गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई, सउनि दीन दयाल शर्मा, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविन्द्र सगर, प्र.आर. भूपेन्द्र सिंह तोमर, आर. देशराज गुर्जर, आर. जितेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. राघवेन्द्र पाल की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment