Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री सिंधिया कल शिवपुरी भ्रमण पर, पिछोर-कोलारस में करेंगे जनसुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा संसदीय क्षेत्र गुना शिवपुरी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 फरवरी को शिवपुरी भ्रमण पर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 फरवरी को दोपहर 11.15 बजे से पोलो ग्राउंड शिवपुरी में सांसद खेल महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 01 बजे जन सुनवाई कैंप, मानस भवन शिवपुरी में आमजन की समस्या सुनेंगे। मेडिकल कॉलेज की एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर 3.30 बजे पिछोर के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे से जन सुनवाई कैंप पिछोर में आमजन की समस्या सुनेंगे। इसके बाद नरिया मोहल्ला और बामोरखुर्द, पिछोर में भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत चंदेरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

10 फरवरी को कोलारस में करेंगे जनसुनवाई
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 10 फरवरी को कोलारस का भ्रमण करेंगे। कोलारस में खरेह गांव भ्रमण, 3.50से जगतपुर कोलारस में जनसुनवाई कैंप में आमजन की समस्या सुनेंगे। शाम 6:30 बजे संत कॉलोनी कोलारस के स्थानीय कार्यक्रम के बाद ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!