Press "Enter" to skip to content

अमोला घाटी में भूसे से भरे ट्रक में लगी भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से केबिन में भड़की तीन फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू / Shivpuri News

शिवपुरी-झांसी फोरलेन एनएच-27 स्थित अमोला घाटी में गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। झांसी से शिवपुरी की ओर जा रहे भूसे से लदे एक ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया।


घटना की जानकारी मिलते ही सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग की विकरालता को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाना पड़ा, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

केबिन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग ट्रक के केबिन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक और हेल्पर को अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को सुचारू कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!