,

एक लाख रुपए उधारी के मांगने पर कर दी गाली गलोच, आपसी संबंध में दिए थे एक लाख रुपए, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी की महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसने आपसी संबंध में नरवर के युवक को एक लाख रुपए उधार दिए थे वापस मांगने पर अब युवक रुपए वापस नहीं कर रहा है.

जानकारी के अनुसार विनीता लखन निवासी पोहरी ने बताया कि 2 फरवरी 2022 को आपसी संबंध में उसने सुरेश कुशवाह निवासी नरवर को एक लाख रुपए उधार दिए थे जो की 50 हजार नगद और 50 हजार फोन पे के माध्यम से किए थे. लेकिन अब वापस मांगने पर वह रुपए वापस नहीं कर रहा है और गली गलोच करता हैं. जिसकी शिकायत पोहरी थाने में भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई. जिसके चलते आज महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.