Press "Enter" to skip to content

मोदी जैकेट की दीवानी महारानी, बदरवास में सीधे फैक्ट्री पहुंच कर कराई पैक, फिटिंग से हुईं सरप्राइज / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया इन दिनों अपने पति के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में दौरे पर हैं। इस दौरान प्रियदर्शनी राजे जनता से मुलाकात कर रही हैं। हाल ही में वह बदरवास में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह के द्वारा बनाई जाने वाली मोदी जैकेट के निर्माण इकाई केंद्र पर पहुंची और महिलाओं से संवाद किया।


इस मौके पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने बदरवास में महिलाओं के द्वारा बनाए जाने वाली मोदी जैकेट खरीदी और उसे पहन कर देखा। जैकेट की फिटिंग को बहुत शानदार बताते हुए प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि बदरवास की जैकेट दूर-दूर तक प्रसिद्ध है, इसलिए और मेहनत करें, जिससे यहां की जैकेट को और प्रसिद्धि मिले। इससे आप लोगों को ज्यादा काम और रोजगार मिलेगा।

जब मैं अगली बार आऊं तो नया डिजाइन दिखाना’
अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं द्वारा बनाई जैकेट खरीदी और कहा कि जब मैं अगली बार आऊं तो नया डिजाइन दिखाना, जिससे हमारे गुना-शिवपुरी का नाम देश में जाना जाए।


प्रियदर्शनी ने स्व-सहायता समूह की जैकेट बनाने वाली महिलाओं से संवाद किया। जैकेट कारोबार में लगी महिलाओं से बातचीत कर जैकेट के काम के बारे में जानकारी ली। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि आज मैं देख रही हूं कि यहां कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं और स्थिति सुधरी है। आज महिलाएं भी अपना घर चला सकती हैं। अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मप्र राज्य आजीविका मिशन स्वाद कार्यक्रम में भाग लिया। पलाश से बनी पत्तल व दौने में खाना खाया। प्रियदर्शनी राजे कोलारस जनपद की आदिवासी बस्ती गुढ़ा भी पहुंची।


शिवपुरी जिले के बदरवास में लगभग 50 करोड रुपए की लागत से अडानी ग्रुप जैकेट निर्माण इकाई की स्थापना कर रहा है। इस इकाई की स्थापना के निर्माण का भूमि पूजन पिछले दिनों केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जहां की महिला समूह से वादा किया था कि वह यहां के जैकेट निर्माण को देखने के लिए अपनी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को भेजेंगे।

सिंधिया के इसी वादे के अनुरूप प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बदरवास पहुंची और यहां पर जैकेट निर्माण इकाई में काम करने वाली महिलाओं से संवाद किया। यह महिलाएं मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह से जुड़ी हुई है और पिछले कई सालों से मोदी जैकेट निर्माण कर रही हैं। इसके अलावा इन्होंने कुछ सालों पहले बच्चों की ड्रेस का निर्माण में किया है। सिलाई के काम से जुड़ी यह महिलाएं अपनी आजीविका चला रही हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!