शिवपुरी: पोहरी पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में करते हुए 90 लीटर देसी शराब एवं 20 लीटर जहरीली हाथ भट्टी की बनी हुई कच्ची शराब जप्त कर 3 आरोपी को गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने बताया की सूचना पर रंधीर के पास अमरपुरा रोड से आरोपी कन्हैया लाल पुत्र कमरलाल जाटव उम्र 32 साल निवासी ग्राम ननोरा बेहटा बेहटी भूराखेड़ा रोड पर, आरोपी अर्जुन पुत्र गोपाली जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम नारोरा थाना पोहरी का शराब बेचने के लिए खड़ा था. आरोपियों से 10-10 लीटर हाथ भट्टी की बनी जहरीले कच्ची शराब जप्त की. इसके अलावा केदारेश्वर रोड पर झाड़ियां के पास से आरोपी वाइसराम पुत्र पूरन सिंह परिहार उम्र 30 साल निवासी ग्राम बेदारी थाना पोहरी के कब्जे से 10 पेटी शराब की प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर, 500 क्वार्टर देसी शराब प्लेन शराब करीबन 90 लीटर कीमती 37500 जप्त की गई.
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी पोहरी रजनी सिंह चौहान सहायक उपनिरीक्षक पास्कल तोपो प्रधान आरक्षक इम्तियाज मोहम्मद राजीव छारी ,आरक्षक कुलदीप शर्मा,मुनेश धाकड़ ,सदन ,सियाराम ,अरविंद कुशवाहा ,रामनिवास ,रामभरत मीणा ,संदीप राठौर, जितेंद्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही.








Be First to Comment