शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हाजी नगर में एक महिला ने अज्ञात कारण के चलते गेहूं में डालने वाली दवा पी ली. जिसके कारण जिला अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार अनिल वंशकार निवासी ग्राम हाजी नगर थाना करैरा ने बताया कि उसकी पत्नी शिल्पी बंशकार उम्र 25 साल घर पर अकेली थी तभी उसने गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया. जिसके बाद उसे करेरा स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां आज महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस शव का पीएम करा कर आगे की जांच कर रही हैं.







Be First to Comment