Press "Enter" to skip to content

करैरा के मामौनी गांव में भंडारे का बासा खाना खाने से बीमार 30 लोगों को जिला अस्पताल भेजा, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा विकासखंड के ग्राम मामौनी में भंडारे का बासा खाना खाने के बाद बीमार पडे ग्रामीणों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद में भर्ती कराया गया था. जहां से मरीज बिना पूर्ण उपचार गांव लौट गए। जैसे ही यह जानकारी जिला मुख्यालय पर पहुंची तत्काल कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार एसडीम अजय शर्मा एवं सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर स्वंय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मामौनी गांव जा पहुंचे. जहां घर घर संपर्क कर रोगियों को समझाईश देकर वापस अस्पताल में भर्ती कराने भेजा गया। जिसमं 55 रोगी जिला अस्पताल में तथा 10 रोगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा में भर्ती कराया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी करैरा सहित चिकित्सकीय दल को मामौनी सहित आसपास के ग्राम में भेजा गया। जिसमें समस्याग्रस्त रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के उपरांत आराम पडने पर बडी संख्या में रोगियों के घर चले जाने की सूचना प्राप्त हुई।सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुनील खंडोलिया गांव पहुंचे। टीम द्वारा ग्राम मामौनी, ग्राम लेदाईपुरा में घर.घर संपर्क कर ग्रामीणों को समझाइश दी।
अधिकारियो ने ग्रामीणों को बताया कि कम से कम तीन दिन तक उपचार कराना अनिवार्य है। परामर्श पर 55 बीमार ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती होने व 10 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती होने के लिए सहमत हो गए, जिन्हें सरकारी वाहनों से उपचार कराने रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त 30 मरीजों को और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा. जहाँ उनका उपचार जारी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!