Press "Enter" to skip to content

गाय को बचाने में पलटा LPG टैंकर: गैस रिसाव की जांच के लिए गेल इंडिया की टीम बुलाई, ड्राइवर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एनएच-46 पर दीगोद के पास एक एलपीजी से भरा टैंकर गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसा साढ़े 11 बजे के करीब हुआ, जब टैंकर विजयपुर स्थित गेल इंडिया प्लांट से एलपीजी भरकर ग्वालियर की ओर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में टैंकर चालक सतेंद्र दुबे को मामूली चोटें आईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल राधौगढ़ के विजयपुर स्थित गेल इंडिया प्लांट को सूचित किया।

गेल इंडिया के अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो सबसे पहले टैंकर से गैस रिसाव की जांच करेगी। उनकी निगरानी में ही क्रेन की मदद से टैंकर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस और एनएचएआई की टीम गेल इंडिया के विशेषज्ञों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!