शिवपुरी: जिले में कुमरौआ कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना रविवार सुबह की है, जब परिवार खेत में सरसों की कटाई के लिए जा रहा था।
नबलू आदिवासी की बेटी रामवती ने खेत पर जाने से मना कर दिया। माता-पिता खेत चले गए और घर पर रामवती अपनी बड़ी बहन सोमवती के साथ रह गई। इसी दौरान दोनों बहनों के बीच खेत पर न जाने को लेकर तीखी बहस हुई. इसके बाद रामवती ने घर में रखी कीटनाशक पी ली।
किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल कोलारस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में रामवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है और चिकित्सक उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

खेत पर जाने को लेकर बहन से विवाद के बाद 14 साल की किशोरी ने पिया कीटनाशक, हालत गंभीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
- छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, 20 से बढ़कर 40 रुपए हुआ बस किराया / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती से शराब ठेका हटाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment