शिवपुरी: जिले के पोहरी में एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। श्योपुर से ग्वालियर जा रही बस ने पोहरी-श्योपुर रोड पर एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामबाबू यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रेमबाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया
घटना शनिवार शाम की है, जब दंपती अपने गांव अतवेई से पोहरी खरीददारी करने आए थे। पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय बालाजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पोहरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रेमबाई को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस और बाइक की टक्कर में दंपती की मौत: पति की मौके पर गई जान, पत्नी ने देर रात इलाज के दौरान तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
- छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, 20 से बढ़कर 40 रुपए हुआ बस किराया / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती से शराब ठेका हटाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment