Press "Enter" to skip to content

टैंकर पर पूर्व सांसद का चेहरे पर लिखा नंबर: CMO की शिकायत पर पेंटर के खिलाफ संपत्ति विरूपण का केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी में एक विवादास्पद घटना सामने आई है, जहां एक पेंटर द्वारा नगर पालिका के टैंकर पर पूर्व सांसद केपी यादव के चेहरे को पोतकर उस पर नंबर अंकित कर दिया। यह टैंकर पूर्व सांसद द्वारा सांसद निधि से नगर पालिका को प्रदान किए गए दस टैंकरों में से एक है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब टैंकर पानी सप्लाई के लिए शहर में गया और इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जांच में पाया गया कि पेंटर नवीन शर्मा ने कथित दुर्भावना से चार नंबर वाले टैंकर पर पूर्व सांसद के चेहरे को पोतकर उस पर नंबर अंकित कर दिया, जबकि अन्य सभी टैंकरों पर नंबरिंग सही तरीके से की गई थी।

संपत्ति विरूपण का केस दर्ज

इस मामले में नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) ने शासकीय संपत्ति के विरूपण और नुकसान के आरोप में पेंटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि ये टैंकर पहले पार्षदों और विभिन्न समाजों के पास थे, जिन्हें कुछ महीने पहले नगर पालिका ने वापस ले लिया था और उनकी नंबरिंग व पेंटिंग का काम नवीन शर्मा को सौंपा गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!