Press "Enter" to skip to content

गाय को बचाने में पलटा कबाड़ से भरा ट्रक: NH-46 पर हादसा, एक लेन बाधित, क्रेन भी नहीं हटा पाई वाहन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर मोहराई गांव के पास बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। झांसी से इंदौर जा रहा कबाड़ से भरा एक ट्रक अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के कोशिश में पलट गया।

ट्रक चालक सुलेमान के अनुसार, वाहन तेज गति से चल रहा था जब अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद से हाईवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई है। प्रशासन ने क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक में लदे भारी कबाड़ के कारण क्रेन भी उसे हिला नहीं पाई। अब अधिकारियों ने मजदूरों को बुलाया है जो पहले ट्रक से कबाड़ को खाली करेंगे, उसके बाद ही ट्रक को हटाया जा सकेगा। इस बीच पुलिस हाईवे की दूसरी लेन से यातायात को सुचारू रूप से संचालित कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!