Press "Enter" to skip to content

अस्पताल चौराहे स्थित कंप्यूटर सेंटर में आग लगने से कंप्यूटर-फोटो कॉपी मशीन, कैमरा सहित लाखों का सामान जला / Shivpuri News

शिवपुरी के अस्पताल चौराहे पर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में सोमवार रात को आग लग गई। घटना की जानकारी दुकान संचालक जय नारायण को मंगलवार सुबह 7 बजे एक पड़ोसी से मिली।उन्होंने बताया कि उनके मौके पर पहुंचने तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।


जय नारायण ने बताया कि घटना में दुकान में रखे चार कंप्यूटर, फोटो कॉपी मशीन, प्रिंटर, कैमरा, कटिंग और लेमिनेशन मशीन, इनवर्टर तथा फर्नीचर समेत सभी उपकरण आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था, जिससे उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!