शिवपुरी की पिछोर विधानसभा में बीजेपी की आंतरिक कलह सामने आई है। भाजपा युवा मोर्चा खनियांधाना के मंडल उपाध्यक्ष रोहित कोली ने विधायक प्रीतम लोधी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोली ने एक वीडियो जारी कर कहा कि लोधी ने पिछोर को जिला बनाने का वादा करके चुनाव जीता था, लेकिन अब वह इस वादे को भूल गए हैं।
रोहित कोली के अनुसार क्षेत्र के हर विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जो काम पहले 5,000 रुपए में होता था, उसके लिए अब लोगों को 50,000 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। इन आरोपों पर विधायक प्रीतम लोधी ने पलटवार करते हुए कहा कि रोहित कोली को पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और वह बदले की भावना से झूठे आरोप लगा रहे हैं।
मंडल उपाध्यक्ष ने कहा- झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही
विधायक लोधी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उन्होंने क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिससे आम लोगों को लाभ मिल रहा है। वहीं, रोहित कोली ने आरोप लगाया है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों में हो रहे कार्यों की जांच कराने की बात कही है।

भाजपा युवा नेता ने विधायक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप: विधायक प्रीतम लोधी बोले पार्टी से निष्कासित हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment