Press "Enter" to skip to content

ITBP जवान की संदिग्ध मौत: सुभाष चौक के पास बेहोश मिला था, राजस्थान के पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार / Shivpuri News

शिवपुरी में एक आईटीबीपी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी रविंद्र यादव (25) के रूप में हुई, वह करैरा आईटीबीपी में तैनात था। जवान 24 नवंबर की सुबह शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास बेहोश मिला था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

रविवार को शिवपुरी में जवान का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार राजस्थान के पैतृक गांव नाघोड़ी (कोटपूतली-नीमराना) में किया गया।

छुट्टी खत्म होने के बाद वापस लौटा था

जानकारी के मुताबिक, जवान रविंद्र यादव करैरा आईटीबीपी में पोस्टेड थे। उनकी छुट्टी खत्म हो गई थी, 24 नवंबर को 12 बजे जवान को मुख्यालय पर रिपोर्ट करना था। लेकिन, वह शुक्रवार की सुबह देहात थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास बेहोशी के हाल में मिला।

इस दौरान उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। रविवार को मौत के बाद जवान की पहचान हुई। सूचना के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव सम्मान के साथ जवान के पैतृक गांव भेजा गया।


40 दिन पहले बना था पिता

रविंद्र पिछले 5 साल से ITBP की करेरा बटालियन में सेवारत थे। रविंद्र के पिता सुरेश यादव (55) और मां ओमवती देवी (50) हैं। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, 15 दिसंबर को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। रविंद्र ड्यूटी से छुट्टी पर 18 जनवरी को घर पहुंचा, उसके घर 19 जनवरी को कुआं पूजन कार्यक्रम था।

ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले हुई मौत

इसके बाद 22 जनवरी को ड्यूटी पर लौट गए थे, लेकिन उनकी ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले मौत गई। जवान बेटे के निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें छोटे भाई सुरेंद्र ने मुखाग्नि दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!