Press "Enter" to skip to content

डंपर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत: पत्नी गंभीर घायल, भोपाल से बुलंदशहर जा रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर शनिवार रात को एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। भोपाल से बुलंदशहर जा रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे डंपर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप घायल हो गई।

घटना रात करीब 10 बजे सेसई गांव के पास हुई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी दुर्गेश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

कोलारस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक मुकेश कुमार और उनकी पत्नी दुर्गेश बुलंदशहर के रहने वाले थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!