शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अगर्रा गांव में एक 22 साल के युवक की मौत बिजली की लाइन की चपेट में आने से हो गई हैं। पोहरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ अजय पुत्र अतर सिंह आदिवासी अपने खेत के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में वह बिजली के झूलते तारों की चपेट में आ गया था। इसके चलते करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अजय का शव उसके खेत के रास्ते में मिला था। ग्रामीणों ने मौके पर गांव के कोटवार को बुला लिया था। कोटवार की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर मौके पर पंचनामा बनाकर मर्ग का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
बिजली की लाइन की चपेट में आया 22 साल का युवक: हुई मौत, खेत पर जाते वक्त रास्ते में झूलते तारों की चपेट में आ गया था / Shivpuri News




