Press "Enter" to skip to content

परमजीत होटल के पास मिली लाश की हुई शिनाख्त, लकड़ी बीनकर सिंहनिवास से लौट रहा था मृतक / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परमजीत होटल फोरलेन के पास बुधवार की रात्रि शव मिला था. पुलिस ने शव को मॉर्चूरी में रखवा कर शव की पहचान में जुट गई थी.

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि शिवपुरी के फोरलेन हाईवे पर परमजीत होटल के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने अज्ञात शव की अपने कब्जे में लेकर मॉर्चूरी में रखवा दिया था और पहचान जुटाने में जुट गई थी. शुक्रवार की सुबह शव का पीएम कराया जा रहा हैं. वहीँ मृतक की पहचान प्रेम सिंह आदिवासी पुत्र हरिराम आदिवासी उम्र 40 साल निवासी लवचौरा जिला गुना हाल निवासी फोरलेन परमजीत होटल के पास रेलवे फाटक के पास के रूप में हुई है.

मृतक के पुत्र राजू आदिवासी ने बताया कि पिता सिंहनिवास गांव में लकड़ी बीनकर लौट रहे थे. तभी रात रात में उन्हें ट्रक दिखाई नहीं दिया और वह ट्रक की चपेट में आ गए. उनके साथ लक्की आदिवासी भी था जो की मौके से भाग गया था. पुलिस शव का पीएम कर रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!