Press "Enter" to skip to content

NH-46 पर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कंटेनर से टकराया, 2 की मौत 4 गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी में एनएच 46 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात देहरदा सड़क गांव के पास की है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल एक कंटेनर (HR38AB0189) स्पेयर पार्ट्स लेकर पूना से फरीदाबाद जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रक (UP35AT9773) मटर से लदा हुआ शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मटर से भरा ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा की लेन में चला गया, जिससे सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर पलट गया और ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कंटेनर में सवार वारिश पुत्र मम्मन खान (35) की मौत हो गई। ट्रक में सवार एक अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। कंटेनर में सवार मेवात के तीन अन्य लोग – साविर, हक्कू और सर्फराज और ट्रक में सवार एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!