,

हवाई पट्टी पर हुआ भयानक एक्सीडेंट: फसल की दवाई लेने शिवपुरी बाइक से आ रहे थे दोनों भाई, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली हवाई पट्टी पर बाइक पर सवार दो भाई का भयानक एक्सीडेंट हो गया हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.

जानकारी के अनुसार विक्रम धाकड़ ने बताया की नीरज धाकड़ निवासी पटेवरा अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी फ़सल की दवाई लेने आ रहे थे. इसी दौरान देहात थाना क्षेत्र की हवाई पट्टी पर दोनों भाई का एक्सीडेंट हो गया. दोनों भाई का जिला अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार जारी हैं. फिलहाक एक्सीडेंट कैसे हुआ इसका पता नहीं चल सका हैं.