शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पचावली पैट्रोल पंप के पास बीते शनिवार की शाम दो बाईकों की जोरदार भिंडत हो गई। जिससे हादसे में एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसका आज रविवार की सुबह 11 बजे शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में पीएम कराया गया।
जानकारी के अनुसार मुनेश उर्फ़ चिंटू लोधी पुत्र रामजीलाल लोधी निवासी सजाई कल शनिवार की शाम कोलारस से अपने घर ग्राम सजाई जा रहा था। तभी पचावली पेट्रोल के पास दो बाईकों की जोरदार भिंडत हो गई। जिससे हादसे में मुनेश को गंभीर हालत में शिवपुरी के मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जहां ग्वालियर ले जाते समय मुनेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसका आज रविवार की सुबह 11:00 शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में पीएम कराया गया।








Be First to Comment